जमशेदपुर में देर रात कांग्रेस नेता पप्पू सिंह पर बरसाईं गई गोलियां

ख़बरें अभी तक। झारखंड: औद्योगिक शहर जमशेदपुर में देर रात उलीडिह थाना क्षेत्र के एनएच 33 बिग बजार के पास कांग्रेस नेता पप्पू सिंह पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 5 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने कांग्रेस नेता पप्पू सिंह को अपना निशाना बनाया और उनपर गोलियां चलाईं।

इस घटना में पप्पू सिंह बाल-बाल बच गए। उन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर इलाके के थाना प्रभारी और डीएसपी पहुंचे। बता दें कि कांग्रेस नेता पप्पू सिंह शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे, तभी एनएच 33 पर इन लोगों से पहले कुछ कहासुनी हुई। जिसके बाद लोगों ने कांग्रेस नेता पर 3 राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।