जननायक जनता पार्टी के नेता अजय चौटाला की सेल बरामद हुआ मोबाइल

ख़बरें अभी तक। जननायक जनता पार्टी के नेता अजय चौटाला की सेल से मोबाइल फोन बनामद हुआ है। अजय चौटाला जेल के वार्ड नंबर 3 के सेल नंबर 34 में बंद हैं। अजय चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं। तिहाड़ जेल देश की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली जेल है। जेल प्रशासन को कैदियों के पास मोबाइल फोन होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसी के बाद कैदियों की सेल की जांच चल रही थी। इस दौरान प्रशासन को मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला, जिसे बरामद कर लिया गया।

हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में अजय चौटाला, पिता ओमप्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद हैं। उन्हें अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। इससे पहले 13 जून को भी तिहाड़ जेल की तलाशी ली गई थी। इस दौरान ओम प्रकाश चौटाला की सेल से मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

जेल सूत्रों की मानें तो यदि जेल प्रशासन के फैसले पर जज मुहर लगा देते हैं तो अजय चौटाला को मिलने वाली फरलो पर अगले 3 साल के लिए रोक लग सकती है। फरलो, जेल की ओर से दी जाने वाली छुट्टी को कहा जाता है। जेल मैन्युअल के अनुसार अच्छे आचरण पर ही कैदियों को फरलो दी जाती है। जेल में मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन की नाकामियां भी उजागर हो रही हैं।