एकतरफा प्यार के चलते सिरफिरे आशिक ने लड़की को चाकू से रौंदा

खबरें अभी तक।  दिल्ली में एकतरफा प्यार के चलते चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने लड़की  को घर में घुस कर चाकूओं से रौंद डाला। इतना ही नहीं बाद में लड़के ने भी खुद को चाकू मार दिया।घटना के बाद  स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया तो वहीं लड़के की हालत गंभीर है।

आपको बता दें कि हमले के बाद लड़की किसी तरह घर से भागी, लेकिन लड़के ने भागते हुए भी लड़की पर चाकू से कई वार कर दिए। लड़की को सड़क पर भी लड़के ने लगातार कई बार चाकू मारें। फिलहाल  दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का स्थानीय ही है और लड़की को अकेला देख कर घर में घुस गया और लड़की की हत्या कर दी।