शाहिद की फिल्म कबीर सिंह ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, अब भी वीकेंड पर फिल्म के शोज हासफुल

खबरें अभी तक। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह वाकई फैंस के दिलों में घर कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बना चुकी शाहिद की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। कबीर सिंह शाहिद के करियर की पहली सबसे बड़ी सोलो हिट साबित हुई है। एक तरफ जहां नए नए हीरो ‘100 करोड़’ के क्लब में शामिल हो रहे हैं, वहीं शाहिद कपूर को इस क्लब में शामिल होने में 16 साल लग गए।

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होती जा रही है। लेकिन साथ ही विवाद एक तरफ और कबीर सिंह की  रिकॉर्ड तोड़ कमाई एक तरफ है। इतना ही नही बल्कि कबीर सिंह के शोज हाउसफुल जा रहे है।

ओपनिंग वीकेंड में 70 करोड़ कमाने के तुरंत बाद कबीर सिंह के पांचवें दिन का कलेक्शन का  भी खुलासा हो चुका है। कबीर सिंह ने मंगलवार को 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं खास बात ये है कि अब तक कबीर सिंह का कलेक्शन 100 करोड़ के पार जा चुका है।