नीति आयोग की हेल्थ रैंकिंग में जारी हुए आंकडें, हिमाचल में घटी बेटियों की संख्या, जानिए किस राज्य के क्या है आंकड़े ?

ख़बरें अभी तक। नीति आयोग की जारी हेल्थ रैंकिंग में सामने आए आंकड़ो के अनुसार देश के 21 बड़े राज्यों में से 12 में लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या कम हुई है। हालांकि कई राज्यों में लड़कियों के अनुपात में सुधार भी हुआ है।
गुजरात, हिमाचल, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में कम हुई है वहीं हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश में इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसमें साल 2013-15 को आधार मानकर 2014-16 से तुलना की गई है।

इन राज्यों में घटीं बेटियों की संख्या
राज्य 2014-16 बदलाव
तेलंगाना 918 -17
पश्चिम बंगाल 951 -14
बिहार 916 -8
केरल 967 -8
हिमाचल प्रदेश 924 -7
गुजरात 854 -6
आंध्र प्रदेश 918 -5
असम 900 -4
राजस्थान 861 -4
कर्नाटक 939 -4
महाराष्ट्र 878 -2
ओडिशा 950 -2

इन राज्यों में बढ़ीं बेटियों की संख्या
राज्य 2014-16 बदलाव
झारखंड 902 +16
जम्मू-कश्मीर 899 +7
उत्तराखंड 844 +6
पंजाब 889 +4
तमिलनाडु 911 +4
मध्यप्रदेश 919 +3
उत्तरप्रदेश 879 +3
छत्तीसगढ़ 961 +2
हरियाणा 831 +1