Xiaomi अपनी पांचवी सालगिरह पर करेंगी ये पांच प्रोडक्ट लॉन्च

खबरें अभी तक। Xiaomi के पांच साल पूरे होने वाले हैं। इसी के चलते कंपनी पांच हफ्तों का सेलेब्रेशन की तैयारी में है। हाल ही में Xiaomi इंडिया हेड मनु जैन ने एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने बताया कि Redmi K20 Pro दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन है और इसके साथ ही Redmi K20 लॉन्च किया जाएगा। शाओमी की पांचवी सालगिरह के मौके पर कंपनी पांच प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की और विचार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक Xiaomi भारत में अगले महीने Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च कर रही है।  साथ ही Mi Trimmer का ऐलान हो किया जा चुका है। फिलहाल इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नही किया है। साथ ही वो पांच प्रोडक्ट्स क्या होंगे, जल्द ही कंपनी इनका भी खुलासा कर देंगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi K20 और Redmi K20 Pro के साथ कंपनी Redmi 7A भी लॉन्च कर सकती है। बीते दिनों ही कंपनी ने Mi Band 4 भी चीन में लॉन्च कर दिया है। इसी के मद्देनजर उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस नए फिटनेस बैंड को भी भारत में भी लॉन्च कर दे।

Xiaomi ने कुछ दूसरे मार्केट में पहले ही Redmi 7A लॉन्च कर दिया है। वहीं अगर इन प्रोडक्ट्स पर नजर डालें तो ये पांच होते हैं। यानी शाओमी अगले महीने तक Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi 7A, Mi Band 4 लॉन्च कर सकती है।