चमोली: असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने की बैठक,कई मुद्दे पर की गई चर्चा

ख़बरें अभी तक: असम राइफल से संबंधित पूर्व सैनिकों की एक बैठक क्षेत्र पंचायत सभागार थराली में संपन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार कुंवर सिंह बिष्ट ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों की पेंशन से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। सेनिको को शीलोंग स्थित महानिदेशालय से जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। असम राइफल्स संगठन के प्रदेश सचिव अशोक नेगी ने बताया कि असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों को भी पूर्व सैनिकों की ही तरह चिकित्सा सुविधा लागू कर दी गई है।

राकेश नेगी ने इसी एच् एस सुविधा हेतु आवेदन करने एवम कार्ड बनाने की जानकारी से अवगत कराया। असम राइफल के पूर्व सैनिकों का कहना है कि उन्हें आर्मी जैसी सुविधा प्रदान नहीं की गई है। जबकि उसकी डियूटी भी आर्मी के जवानों जैसे ही होती है। जिस कारण उनको आज भी आर्मी जैसे कई सुविधाए नहीं मिलती है।