रणबीर से रिशते पर बोली आलिया, रिलेशनशिप नहीं है दोस्ती

ख़बरें अभी तक: बॉलीवुड गलियारे में इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की काफी चर्चा होती रहती है। अक्सर इन दोनों को पार्टी और इवेंट में साथ देखा जाता है। इस वजह से मीडिया में दोनों के रिश्ते की खबरें चलती रहती हैं। आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड लेते हुए स्टेज पर ही रणबीर कपूर को आई लव यू तक बोल दिया था। जिसके बाद ऐसी चर्चाएं सुनने को मिली की आलिया भट्ट ने रणबीर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

इस बीच अब आलिया भट्ट ने एक बार फिर से रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में आलिया भट्ट ने बॉम्बे टाइम्स को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान आलिया ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर सारी बात की और कई खुलासे भी किए हैं। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोला है-  ‘नहीं हमारा रिलेशनशिप नहीं बल्कि दोस्ती है। ये बात मैं ईमानदारी से बोल रही हूं। रणबीर के बारे में बाते करते हुए आलिया ने कहा कि, ‘सबसे अच्छी बात ये है कि हम दो लोग हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को जी रहे हैं।

इस वजह से आप हमें लगातार साथ में देखेंगे, यही एक सहज रिश्ते की निशानी है,नजर ना लगे।’ इसके अलावा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को लेकर और भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह बुरी स्थिति में होती हैं और कुछ ठीक से सोच-समझ नहीं पाती हैं तो रणबीर कपूर कैसे उन्हें समझाते हैं। आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में रणबीर को लेकर और भी कई बातें कहीं। फिल्म ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में होंगे।