कुल्लू में जेपी नड्डा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश  बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में जमकर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को लड्डू बांटकर बधाईयां दी।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढालपुर चौक में जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में नारे लगाए। वहीं जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का भी आभार व्यक्त किया गया। जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि जेपी नड्डा इससे पहले प्रदेश व केंद्र में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं और उनकी कार्यशैली से भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रभावित है।

ऐसे में छोटे से प्रदेश से इतनी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनना प्रदेश वासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्व में अधिक बुलंदियों को छुए गी और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी एक बराबर सम्मान दिया जाएगा।