विवेक दहिया बिग बॉस सीजन 13 में नही करेंगे एन्ट्री : दिव्यांका

खबरें अभी तक। जल्द ही बिग बॉस सीजन 13 फिर से दर्शकों का इंतजार खत्म कर टीवी पर दस्तक देने वाला है। इसी के मद्देनजर शो में आने वाले सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम चर्चा का विषय बना हुआ हैं। वहीं आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया के बिग बॉस सीजन 13 में पार्टिसिपेट करने की खबरें सुर्खिया बटोर रही हैं। अब इस बात को लेकर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने पति विवेक के सलमान खान के शो में जाने की खबरों को महज अफवाह करार दिया है।

एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि विवेक बिग बॉस 13 के घर में नहीं जा रहे हैं। मुझे यकीन है। दिव्यांका ही नहीं विवेक दहिया ने भी शो में जाने की खबरों को अफवाह ही बताया है। वहीं विवेक का कहना है कि मैं बिग बॉस के लिए नहीं बना हूं। मैं उस घर में लंबे समय तक के लिए सर्वाइव नहीं कर सकता। तो जैसे कि हम आपको बता ही चुके है कि विवेक दहिया ने बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने से तो मना कर दिया है। वे देश के सबसे बड़े रियलिटी शो के लिए खुद को फिट नहीं मानते है।