पीएम मोदी पर ओपी चौटाला का हमला, हिटलर से की पीएम की तुलना

ख़बरें अभी तक। इनेलो सुप्रीमों ओपी चौटाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि खूंखार हिटलर जर्मनी के हिटलर को कहा गया था। जिसने विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी थी और जर्मनी विश्व में पहले नम्बर का देश है। प्रधानमंत्री डिक्टेटर वाला रुख अपना रहे हैं। अटल जी ने मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से हटाने का मन बनाया था। लेकिन आडवाणी जी ने साथ दिया और जिसने कुर्सी बचाई आज उसका ही पत्ता काट दिया। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। बीजेपी को कोसते हुए कहा, भाजपा की सरकार भ्रष्ट हैं। किसानो का हाल बेहाल, किसान हताश और निराश है।

भारत का पानी पाकिस्तान में जा रहा है, सर्वोच्च न्यायालय के कहने के बावजूद SYL की खुदाई नहीं हो पा रही।  जब हमारी सरकार बनी थी, तब लोग सरकार के पास नहीं आते थे जबकि सरकार लोगों के पास जाती थी। लोकसभा चुनाव में  जाने अनजाने में मतदाता से गलती हुई और इसके परिणाम अब गलत निकलेंगे। विधानसभा के चुनाव निश्चित रूप से अक्टूबर महीने में होंगे। जिसके लिए आपके बीच में आया हूं। कार्यकर्ताओ से अनुरोध करते हुए कहा संगठन को और ज्यादा प्रभावी बनाएं।

अच्छे प्रत्याशी( साथी ) का चयन कार्यकर्ता करें, उसे ही पार्टी का टिकट दिया जाएगा। चयन करते वक्त निराश मत होना अगर वो आर्थिक रूप से कमजोर है तो मैं झोली फैला करके लोगो से भीख मांग कर पैसे इकठे करके प्रत्याशी को जिताने का काम करूँगा। जेल मैन्युअल के हिसाब से मैं पूरी सजा से ज्यादा सजा काट चुका हूं। चुनाव में मैं आपके बीच में मौजूद रहूंगा। इस चुनाव को आखिरी चुनाव मान करके लड़ेंगे। जींतने के बाद सामने आई कठिनाईयों को दूर सरकारी कोष के जरिये किया जाएगा? इनेलो 15 साल का वनवास काट चुकी है।