फीफा महिला विश्व कप 2019 आज से हो रहा है शुरू

ख़बरें अभी तक। आज से फीफा महिला विश्व कप 2019 शुरु होने जा रहा है। 7 जून, 2019 से शुरु होने वाला यह विश्व कप एक महीने तक चलेगा, इसका सामापन 7 जुलाई, 2019 को होगा। फीफा विश्व कप फ्रांस में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें: फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ब्राज़ील, स्पेन, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया, चीन, इटली, न्यूज़ीलैंड स्कॉटलैंड, थाईलैंड, अर्जेंटीना, चिली, नाइजीरिया, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका और जमैका है।

बता दें कि यह ऐसा पहला महिला विश्व कप है जिसमे विडियो असिस्टेंट रेफ़री (VAR) सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इस बार के वर्ल्ड कप में जीतने वाली चैंपियन टीम को ईनाम के रूप में 24 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कुल 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें, ग्रुप ए: फ्रांस, दक्षिण कोरिया, नॉर्वे, नाइजीरिया है, ग्रुप बी: जर्मनी, चीन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका। ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्राजील, जमैका।ग्रुप डी: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, अर्जेंटीना, जापान। ग्रुप ई:कनाडा, कैमरून, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड। और ग्रुप एफ: अमेरिका, स्वीडन, चिली, थाइलैंड है।

टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान फ्रांस और दक्षिण कोरिया के बीच होगा। फीफा विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं का आयोजन करता है। इस बार महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का मस्कट मुर्गी का बच्चा हैइसे ‘ettie’ नाम दिया गया है। ये मस्कट जिंदगी और फुटबॉल के लिए जुनून को दिखाता है। फीफा की स्थापना 21 मई 1904 में की गयी थी, इसका मुख्यालय ज्यूरिक में स्थित है। फुटबॉल के नियम फीफा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड द्वारा बनाये जाते हैं।