हरियाणा के कई जिलों को गर्मी से मिली राहत, कुरुक्षेत्र में भारी बारिश के साथ पड़े ओले

आखिरकार गर्मी और तपती लू से हरियाणा के कुछ जिलों को राहत मिल गई है . कुरुक्षेत्र जिले में कल देश शाम बारिश की ठंडी फुहारें पड़ीं तो लोगों को सांस आई। शहर में 30 मिनट के अंदर तीन बार ओले पड़े। इससे पहले ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया था।

कुरुक्षेत्र में 28 मई को तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था, इसके बाद 29 और 30 मई को भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा। पिछले दस दिनों में पिछले दो दिन ऐसे रहे, जिसमें गर्म हवा के मिजाज में थोड़ी राहत के साथ तरावट महसूस की जा रही थी। लेकिन प्रचंड गर्मी का असर बरकरार था। बता दें कि कुरुक्षेत्र के अलावा अंबाला में  भी बारिश ने दस्तक दी.