नालागढ़ में 20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को पुलिस ने किया काबू

ख़बरें अभी तक। NALAGARH BREAKING: हिमाचल के नालागढ़ में पुलिस ने एक युवक से 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने
आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। वहीं आज आरोपी युवक को पुलिस नालागढ़ कोर्ट में पेश करेगी। और उसका रिमांड लिया जाएगा। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने यह जानकारी दी है।