पर्यावरण संरक्षण के लिए हिमाचल सरकार ने उठाया नया कदम, प्लास्टिक से होगा सड़कों का निर्माण

ख़बरें अभी तक। हिमाचल सरकार ने पर्यावरण के संरक्षण के लिए कई कदम उठाये है। सरकार ने जहां प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं प्लास्टिक के कप और प्लेटों पर भी सरकार ने पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया है। उसकी जगह सरकार ने पत्तों से बनने वाले पत्तल को प्रोत्साहित करने का काम किया है। जिससे की स्थानीय लोगों के रोजगार का भा साधन बना है। लेकिन फिर भी जो दूध,दही और चिप्स के माध्यम से प्लास्टिक प्रदेश में आ रही है। उसमे भी सरकार ने उसे इकट्ठा कर पिघला कर सड़कों को पक्का करने के काम में लगाने का काम कर रही है।

सीएम जयराम ठाकुर ने ये बात शिमला में आयोजित पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रदौगिकी विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में कही। सीएम ने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने से वायु प्रदुषण सबसे ज्यादा बढ़ रहा है जो कि सभी के लिए खतरे की बात है। सभी लोगों को इस पर सोचना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में होने वाली निवेशकों की मीट को लेकर विदेश दौरे पर जा रहे है। जहां पर निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

जिसमें सीएम जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विभाग द्वारा इस मौके पर एक प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह पेड़ पौधे, मिट्टी से बने बर्तन व उपकरण प्रदर्शित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सीएम ने स्कुली बच्चों की साइकिल रैली और दौड़ को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया जो लोगों को वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसानों और उन्हें रोकने के उपायों पर जानकारी देंगे।