शिमला में अंतरराष्‍ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आगाज, 650 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान में डाली नाटी

ख़बरें अभी तक। शिमला में अंतरराष्‍ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2019 का आगाज हो गया है। 6 जून तक चलने वाले इस फेस्टिवल में कई कार्यक्रम होंगे। समर फेस्टिवल का आगाज 650 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रिज मैदान पर नाटी डाल कर किया। समर फेस्टिवल में पहली बार महिलाओं ने एक साथ नाटी डाल कर इतिहास दर्ज किया।

नाटी के माध्यम से महिलाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वहीं नाटी के माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल की संस्कृति की झलक भी देखने मिली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने बताया कि नाटी के माध्यम से बेटी और महिला के पोषण का संदेश भी दिया गया। महिलाओं के स्वस्थ होने से बच्चा स्वस्थ रहेगा और परिवार भी स्वस्थ रहेगा।