जल्द ही होगा डेवलपर इवेंट WWDC का आयोजन, जानिए इस बार क्या होगा खास

खबरें अभी तक। Apple का वार्षिक डेवलपर इवेंट WWDC 3 जून को होने जा रहा है। हमेशा जैसे ही इस इवेंट में कई अहम घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इवेंट पर Apple क्या-क्या लेकर आ सकता है, अगर आपके मन में यह सवाल हैं, तो जानते हैं इस इवेंट की संभावित घोषणाएं क्या है-

iOS 13: WWDC 2019 में iOS 13 दिखाए जाने की पूरी संभावना है। इसमें नए फीचर्स, परफॉरमेंस, AR फीचर्स, गेम स्टूडियो और ऐप डेवलपर्स को लेकर कुछ Diffrente  देखने को मिलेगा। iPhone और iPads पर डार्क मोड मिलने की खबरें तो पहली भी सामने आ चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि Apple इवेंट के अंत में या इवेंट के कुछ दिनों में iOS 13 के लिए डेवलपर बीटा की घोषणा भी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iOS 13 में iPad के लिए कुछ खास फीचर्स भी एड हो सकते हैं, जैसे मल्टिपल विंडो स्क्रीन, एक ही ऐप के लिए दो विंडोज का सपोर्ट आदि। इसी के साथ फाइल्स ऐप में भी कुछ अपडेट्स दी जाने की संभावना हैं।

macOS 10.15: macOS Mojave के बाद, Apple अपने इवेंट में इसके नए वर्जन की घोषणा कर सकता है। इस OS को कंपनी क्या नाम देगी, अभी यह मालूम नही हुआ है, लेकिन इससे मैक ऐप्स में कई बदलाव आ सकते हैं। Apple इवेंट में macOS 10.15 के साथ अपने म्यूजिक, पोडकास्टस और बुक्स ऐप का Marzipan वर्जन भी रिलीज करने की ओर विचार कर रहा है। साथ ही कंपनी नई टीवी ऐप भी लॉन्च कर सकती हैं। macOS 10.15 में नए फीचर्स के साथ iPad को एक्सटर्नल डिस्प्ले की तरह यूज करने का सपोर्ट भी एड हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Mac में सीरी शॉर्टकट्स भी लेकर आ सकता है। macOS 10.15 से 32-बिट ऐप सपोर्ट भी रिमूव किया जा सकता

watchOS 6 and tvOS 13: iOS और macOS के लिए नए अपडेट्स के साथ कंपनी WatchOS और tvOS के नए वर्जन भी लॉन्च करने का मन बना चुकी है। वहीं watchOS 6, Apple Watch में कई अच्छे फीचर्स भी एड किए जाने की संभावना है। Apple Watch को नए Faces के साथ बेहतर बिल्ट-इन हेल्थ ऐप भी मिल सकती है। इसमें बेहतर रैकिंग और कई फीचर्स जोड़े जाएंगे।

Mac Pro: नए Mac Pro को लेकर बीते एक साल से खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। शायद कंपनी इस इवेंट में इसे लेकर आए। हालांकि, इसे लेकर अभी भी कोई कन्फर्मेशन नहीं हुई है। अभी मात्र अंदाजा ही लगाया जा रहा है की Apple अपने इवेंट में ये घोषणाएं कर सकता है।