सोनाक्षी सिन्हा आज मनाएंगी अपना 32 वां बर्थडे, जानिए क्या है उनका बर्थडे प्लान

खबरें अभी तक। आज फिल्म अभिनेत्री Sonakshi Sinha  का 32 वां जन्मदिन हैं। जैसा कि आप सभी जानते हो कि सोनाक्षी ने Salman Khan  की फिल्म Dabangg से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इतना ही नही बल्कि  उनके नाम पर Rowdy Rathore जैसी सुपरहिट फिल्म भी है और वही वह Akshay Kumar के साथ फिल्म Holiday: A Soldier Is Never Off Duty में भी काम कर चुकी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा अपना 32 वा जन्मदिन मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित अपने फॉर्म हाउस पर मना रही हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपने जन्मदिन के मौके पर हमेशा छुट्टी लेती है और आराम किया करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जन्मदिन के मौके पर वह एक काम हमेशा करती हैं कि वह अपनी इस Busy Life से कुछ समय निकालकर शहर से बाहर अपने दोस्तों के साथ Time Spend  करती हैं। वहीं आगे बताया कि लोकेशन अक्सर वही होता है और वह वहां जाकर आराम करना पसंद करती हैं। इस बार भी सोनाक्षी का यही प्लैन है। उन्होंने वार्ता के दौरानआगे बताया, चूंकि इस बार अधिक Busy  होने के कारण उन्हें ज्यादा समय नहीं मिला। अब उन्होंने उनके दोस्तों के साथ तय किया हैं कि इस बार वह सिर्फ आराम करेंगी।

सोनाक्षी बातचीत जारी रखते हुए कहती है कि दोबारा काम पर लौटने से पहले वह अपनी थकान मिटा लेना चाहती हैं और तरोताजा होकर वापस काम पर लौटना चाहती हैं।