दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति बने सायरिल रामफोसा

ख़बरें अभी तक। दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति बने सायरिल रामफोसा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली । 8 मई को हुए चुनावों अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ANC) को 400 में से 230 सीटें मिली हैं। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को 57.5% मत प्राप्त हुए हैं।

सायरिल रामफोसा अपार्थीड विरोधी नेता और महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। सायरिल रामफोसा का जन्म 17 नवम्बर, 1952 को दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल प्रांत में हुआ था। वे 1 मार्च, 1991 से 18 दिसम्बर, 1997 तक अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के महासचिव रहे। 18 दिसम्बर, 2012 से 18 दिसम्बर, 2017 तक वे अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के डिप्टी प्रेसिडेंट रहे।

26 मई, 2014 से 15 फरवरी, 2018 के बीच वे दक्षिण अफ्रीका के सातवें उप-राष्ट्रपति रहे। 18 दिसम्बर, 2017 को सायरिल रामफोसा अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 15 फरवरी, 2018 से सायरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में कार्य करना शुरू किया।

दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। दक्षिण अफ्रीका का क्षेत्रफल 12,21,037 किलोमीटर है। दक्षिण अफ्रीका की कार्यकारी राजधानी प्रिटोरिया में स्थित है, इसकी न्यायिक राजधानी ब्लोएमफोंटेन में स्थित है।

दक्षिण अफ्रीका की विधायी राजधानी केपटाउन में स्थित है। दक्षिण अफ्रीका ने यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी, संघ के रूप इसका गठन 31 मई, 1910 को किया गया था। 31 मई, 1991 को दक्षिण अफ्रीका की स्थापना एक गणराज्य के रूप में की गयी। दक्षिण अफ्रीका का मौजूदा संविधान 4 फरवरी, 1997 को लागू हुआ था।