Redmi 7A vs Redmi 6A में जानिए कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर, पढ़िए पूरी खबर

खबरें अभी तक: Xiaomi ने अपने बजट रेंज के स्मार्टफोन Redmi 7A को हाल ही में चीन में लॉन्च किया है। वहीं भारत में स्मार्टफोन को 28 मई को लॉन्च किया जा सकता है। Redmi 7A को पिछले साल लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन Redmi 6A का सक्सेसर कहा जा रहा है। Redmi 7A का मुकाबला Realme C2 से बताया जा रहा है।

चलिए अब बात करते है दोनों फोन में कौन सा बेहतर है। इन दोनों बजट स्मार्टफोन के डिजाइन और डिस्प्ले के बारे में कह जाए तो  Redmi 7A का लुक काफी हद तक Redmi 6A की तरह ही है। दोनों ही डिवाइस में पुराना बेजल वाला डिजाइन दिया गया है और डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 18:9  ही है। दोनों ही डिवाइस के ऊपर और नीचे की तरफ मोटे बेजल दिए गए हैं। दोनों ही डिवाइस में 5.45 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल दिया गया है।

आपको बता दें कि Redmi 7A में 12nm स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है जो ऑक्टाकोर सीपीयू और 2.0GHz मैक्सिमम क्लॉक स्पीड पर कार्यरत है। Xiaomi की सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से एक Redmi 6A मीडियाटेक हेलियो P22 क्वॉड कोर चिपसेट प्रोसेसर पर कार्यरत है। Redmi 7A की स्टोरेज का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को आप 256GB तक बढ़ाया जा सकते हैं। Redmi 6A दो स्टोरेज ऑप्शन 2GB+16GB और 2GB+32GB के साथ उपलब्ध है। इसे पावर देने के लिए इसमें 3,000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi 7A को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। Redmi 6A में एंड्रॉइड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड MIUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम एड किया गया है। वहीं Redmi 7A में एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम एड किया गया है।

Redmi 7A और Redmi 6A दोनों ही स्मार्टफोन्स 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। Redmi 6A का रियर कैमरा EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन) और LED फ्लैश को सपोर्ट करता है। Redmi 7A के रियर कैमरे के बारे में कहे तो यह PDAF (फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस) फीचर को सपोर्ट करता है। Redmi 6A चार कलर ऑप्शन ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू ऑप्शन में उपलब्ध है। Redmi 7A केवल दो कलर ऑप्शन ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध है। Redmi 6A और Redmi 5A को भारत में Rs 5,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था। Redmi 7A की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसकी कीमत का पता 28 मई चल जाएगा।