TikTok पैरेंट कंपनी Bytedance ने किया एक और ऐप लॉन्च जानिए इसकी खासियत

खबरें अभी तक: हाल ही में TikTok की पैरेंट कंपनी Bytedance ने Whatsapp को चुनौती देने के लिए इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है। जैसा कि आप जानते हो कि पिछले महीने TikTok की पैरेंट कंपनी Bytedance को भारत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आपत्तिजनक कंटेंट्स को बढ़ावा देने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने TikTok को भारत में बैन कर दिया था। वहीं  बाद में इस पर लगे बैन को हटा लिया गया था। भारत ही नही बल्कि कंपनी चीन में भी अपने कई ऐप्स लॉन्च किए जा रहे हैं। Bytedance ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप Whatsapp की तरह ही Feiliao ऐप को लॉन्च कर दिया है। वहीं अभी इस ऐप को केवल चीनी यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया गया है।

Bytedance ने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Feiliao को चीन में WeChat के राइवल के तौर पर लॉन्च किया गया है। Feiliao का इंटरफेस Whatsapp और WeChat के मुकाबले थोड़ा Diffrent दिया गया है। साथ ही मैसेजिंग ऐप होने के साथ ही यह यूजर्स को एक फोरम क्रिएट करने का ऑप्शन दिया गया है। वहीं आप फीड में अपने डेली लाइफ के बारे में शेयर कर सकते हैं और फोरम के जरिए फ्रेंड्स के साथ इंटरैक्ट भी कर सकते हैं।

इतना ही नही बल्कि Feiliao ऐप में आप Whatsapp की तरह वॉयस और वीडियो कॉल भी कर पाएंगे। फोरम पर डेली लाइफ के एक्सपीरियंस को शेयर करने के साथ ही आप अपने क्लोज फ्रेंड्स सर्किल के साथ चैट्स भी कर सकते हैं। साथ ही आप इस पर नए फ्रेंड्स को भी सर्च कर सकते हैं। Feiliao ऐप को आप पेमेंट के लिए भी यूज कर सकते हैं। इसमें Alipay इंटिग्रेट किया गया है जिसको यूज करने के लिए अपको अपना पर्सनल डाटा फीड करना पडेगा।