“आर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन” से सम्मानित होंगे पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन

ख़बरें अभी तक। पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन को जापान के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “आर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन” से सम्मानित किया जाएगा। जापान सरकार श्याम सरन को इस सम्मान से सम्मानित करेगी। भारत उन्हें यह सम्मान 2019 स्प्रिंग इम्पीरियल डेकोरेशन्स के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारत और जापान के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए प्रदान किया जा रहा है। ‘ऑर्डर ऑफ द राइसिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार’  जापानी राजघराने के सालाना सम्मानों की श्रेणी में आता है।

श्याम सरन 2004-2006 के बीच भारत के विदेश सचिव थे। उनके कार्यकाल में पांच वर्षों में पहली बार तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइज़ुमी भारत की यात्रा पर आये थे। 1988 में जब जापान में “इंडिया फेस्टिवल” का आयोजन किया गया, तब श्याम सरन जापान में भारतीय दूतावास में डिप्टी चीफ थे। 2017 के बाद से श्याम सरन दोनों देशों के बीच आपसी समझ को मज़बूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “इंडिया-जापान कोलोकियम” की मेजबानी भी की थी।