समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला एशिया का पहला देश बना ताइवान

ख़बरें अभी तक। समलैंगिक विवाह कानूनी तौर पर या सामाजिक रूप से मान्यता प्राप्त एक ही लिंग के लोगों के विवाह को कहते हैं। समलैंगिक विवाहों का मानव इतिहास में बहुत स्थानों पर अभिलेखाकरण हुआ है। वहीं ताइवान एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां समलैंगिकों की शादी को मंजूरी दे दी गई है, ताइवान ने 17 मई, 2019 को देश में समलैंगिक विवाह को मंज़ूरी दे दी है, अब समलैंगिक विवाह का पंजीकरण सरकारी एजेंसियों में किया जा सकेगा। इसके लिए ताइवान में बिल पारित किया गया। इस बिल के द्वारा LGBTQ लोगों को पूर्ण वैवाहिक अधिकार प्रदान किये गये।

बता दें कि ताइवान पूर्वी एशियाई में स्थित है, इसकी राजधानी तायपेई है। ताइवान का क्षेत्रफल 35,808 वर्ग किलोमीटर है। ताइवान का राजनीतिक स्टेटस काफी अनिश्चित है। 1683 में चीन के किंग राजवंश ने ताइवान पर कब्ज़ा कर लिया था। बाद में 1895 में ताइवान को जापान को सौंपा गया।1945 में जापान के आत्म-समर्पण के बाद चीनी गणराज्य ने ताइवान पर अपना नियंत्रण स्थापित किया। चीन अभी भी ताइवान पर अपने स्वामित्व का दावा करता है। संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से केवल 16 देशों के साथ ताइवान के आधिकारिक सम्बन्ध हैं।