49 वर्षीय नेपाली शेरपा कामी रीता ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

ख़बरें अभी तक। कामी रीता शेरपा नेपाल के सोलुखुम्बू जिले के थामे गांव के निवासी हैं। उन्होंने नेपाल की तरफ से माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई की। रीता ने 1994 में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई का कार्य शुरू किया था। 2017 में कामी रीता माउंट एवेरेस्ट पर 21वीं बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले तीसरे व्यक्ति बने थे, इसके साथ उन्होंने फुरबा ताशी शेरपा तथा अपा शेरपा के रिकॉर्ड के बराबरी कर ली थी। 2018 में उन्होंने 22वीं बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और सबसे अधिक बार माउंट एवेरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाया।

49 वर्षीय नेपाली शेरपा कामी रीता ने माउंट एवेरेस्ट की चढ़ाई करते हुए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वे 23वीं बार विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत के शिखर पर पहुंचे। बता दें कि शेरपा हिमालय तथा नेपाल में निवास करने वाला एक समूह है। शेरपा का शाब्दिक अर्थ “पूर्व के लोग” है। आरम्भ में इस शब्द का उपयोग पूर्वी तिब्बत से नेपाल में प्रवास करने वाले लोगों के लिए किया जाता था।