ऑनलाइन विश्व ज्ञान कोष “विकिपीडिया” के सभी संस्करणों पर लगा प्रतिबन्ध

ख़बरें अभी तक। “विकिपीडिया” जो विश्व की सबसे अधिक विजिट की जाने वाली वेबसाइट्स में से एक है। चीन ने हाल ही में ऑनलाइन विश्व ज्ञान कोष “विकिपीडिया” के सभी संस्करणों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। जिस के लगाने के बाद अब चीन में विकिपीडिया की हजारों वेबसाइट्स एक्सेस नहीं की जा सकती है। चीन की इस ऑनलाइन सेंसरशिप को “ग्रेट फायरवाल” के नाम से जाना जाता है।

बता दें कि चीन में गूगल, फेसबुक, लिंक्डइन और न्यू यॉर्क टाइम्स जैसे वेबसाइट्स भी ब्लाक हैं। संवेदनशील मुद्दों पर अक्सर चीनी सरकार पैनी निगाह रखती है। इससे पहले केवल विकिपीडिया के चीनी संस्करण तथा दलाई लामातिअनान्मेन नरसंहार जैसे टॉपिक पर प्रतिबन्ध लगाया गया था।

विकिपीडिया एक ऑनलाइन विश्व ज्ञान कोष है, यह विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। और यह विश्व की सबसे अधिक विजिट की जाने वाली वेबसाइट्स में से एक है। मौजूदा समय में विकिपीडिया विश्व की 303 भाषाओं में उपलब्ध है। इसे 15 जनवरी, 2001 को लांच किया गया था। इसे जिमी वेल्स और लैरी सेंगर ने शुरू किया था।