राष्ट्रद्रोह का ऐसा कानून बनेगा की देशद्रोहियों की रुह कांप उठेगी:  राजनाथ सिंह

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी युवा है और वह कई बार ऐसी बातों को कह जाते हैं जिससे देश को नुकसान हो सकता है। कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह बात कही है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है। तो राष्ट्रद्रोह कानून को खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन भाजपा एक बार फिर सत्ता में आएगी और इस राष्ट्र दोह कानून की खामियों को भी तलाशा जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि उसके बाद राष्ट्र द्रोह कानून में संशोधन कर उसे और सख्त किया जाएगा। ताकि राष्ट्रद्रोह करने से पहले ही व्यक्ति का कलेजा तक कांप जाए।

मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भुंतर हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ढालपुर मैदान पहुंचे। उसके बाद वे चुनावी जनसभा में पहुंचे जहां प्रदेश सरकार के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। वहीं चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की एक स्वस्थ परंपरा रही है कि वह कभी भी किसी की जमीन पर कब्जा नहीं करता है। लेकिन भारत को जो भी छेड़ेगा उसे भारत द्वारा बिल्कुल भी नहीं छोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब ऐसा सशक्त भारत पूरी दुनिया को दिया है जिससे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे लोगों के दिलों में भी गर्व है।

केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा नीतियों से हुए जनता को लाभों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पिछले 4 सालों में भारत सरकार को 1 लाख 10 हजार करोड़ से भी अधिक का फायदा हुआ है। वहीं कांग्रेस अपने 55 वर्ष के कार्यकाल में भी जनता को इतना फायदा नहीं दिला पाई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे कुल्लू में केवल सांसद रामस्वरूप शर्मा के लिए ही वोट मांगने के लिए नहीं आए हैं। वह देश को सशक्त करने के लिए वोट की अपील करने आए हैं। देश में जब एक सशक्त सरकार होगी तो तभी देश पूरी दुनिया में मजबूत हो सकता है। ऐसे में आमजन भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारत को दुनिया में सशक्त बनाने की दिशा में अपना सहयोग प्रदान करें।