पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को कांग्रेस कर रही दरकिनार और आंनद शर्मा को बनाया जा रहा बड़ा नेता: सुरेश भारद्वाज

ख़बरें अभी तक। भाजपा के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रैलियों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं से पता चला रहा है। प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में भाजपा ने चुनाव अभियान आचार संहिता से पहले ही पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के माध्यम से शुरू कर दिया था। जबकि कांग्रेस का चुनाव प्रचार कहीं भी दिख नहीं रहा है। उधार के प्रत्याशियों को कांग्रेस ने टिकट आबंटित किये हैं।

कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से डर रहे थे। मंडी लोकसभा सीट से वीरभद्र सिंह और उनके परिवार ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और कहा था कि मंडी से कोई मकड़झंडू चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस केवल मजबूरी में ही चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर में भी वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से गंद साफ हो गया है। जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुखु और आनंद शर्मा को स्टेज छोड़ कर जाना पड़ा। कांग्रेस का प्रचार गालियों तक सीमित रह गया है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश और केंद्र में रहने से हिमाचल के विकास में गति मिलेगी। पिछले एक साल में जयराम को केंद्र से करोड़ों रुपये की योजनाएं मिली हैं। सेब आयात शुल्क को अटल बिहारी वाजपेयी ने 50 %बढ़ा दिया था जितना बढ़ाया जा सकता था।

आंनद शर्मा जो खुद को हिमाचल के नेता के रूप में उभारने की कोशिश कर है ने सेब आयात शुल्क को बढ़ाने के लिए औधोगिक और कमर्शियल मनिस्टर रहते काम नहीं किया और अब भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। प्रदेश में वीरभद्र सिंह को दरकिनार किया जा रहा है और आनंद शर्मा को प्रदेश कांग्रेस का नया नेता प्रोजेक्ट किया जा रहा है। सेब को विशेष फल की कैटागिरी में लाने के लिए भाजपा सरकार काम करेगी।

वहीं मेजर मनकोटिया का वीरभद्र सिंह को एंटरटेनर कहने पर भारद्वाज ने कहा कि मनकोटिया ने वीरभद्र सिंह पर पीएचडी की हुई है इसलिए वे वीरभद्र सिंह को लेकर कुछ न कुछ रिसर्च करते रहते हैं।