आज का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष:आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा, मनोरंजन एवं आनंददायक दिन।

वृषभ:आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अधूरे कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन:आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क:आज आपका स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा, संयम पूर्वक कार्य करें।

सिंह:मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे।

कन्या:ग्रह-नक्षत्र आज आपको धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें।

तुला:आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

वृश्चिक:आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णय शक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी।

धनु:आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी, वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

मकर:आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे, नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग हैं, कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ:आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की आशंकाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग, भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं।

मीन:सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं