राहुल के करीबी सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले को लेकर दिया विवादित बयान

खबरें अभी तक: इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे हमलों के बारे में ज्यादा तो पता नहीं है लेकिन यह हमेशा होते रहते हैं। मुंबई में भी हमले हुए थे। हम उस वक्त भी प्रतिक्रिया दे सकते थे और अपने विमान भेज सकते थे। लेकिन वह सही नहीं होता। मेरे हिसाब से दुनिया के साथ डील करने का यह सही तरीका नहीं है।

सैम ने वार्ता के दौरान आगे कहा कि आठ लोग आते हैं और कुछ करते है तो इसके लिए आप पूरे देश (पाकिस्तान) को दोषी नहीं ठहरा सकते है। कुछ लोग यहां आए और उन्होंने हमला किया इसके लिए पूरे देश को जिम्मेदार मानना बहुत बचकानी बात होगी।