ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में ‘चड्डी’ शब्द को मिला स्थान

खबरें अभी तक: हाल ही में अंग्रेजी की ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में चड्डी शब्द को स्थान दिया गया है। साथ ही 650 नए शब्दों को भी आधिकारिक रूप में अंग्रेजी शब्द के तौर पर मान्यता दी गई है।

बता दें कि ब्रिटेन में ‘चड्डी’ शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के लोकप्रिय कॉमेडी शो गूडनेस ग्रेशियस मी  के जरिए लोकप्रियता मिली है। इस शब्द को शॉर्ट ट्राउजर शॉर्ट्स (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है। ये आम तौर पर ‘अंडरवियर या अंडरपैंट’ होती है।

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने कहा कि हर नई और संशोधित होने वाली एंट्री के लिए कड़ी मेहनत से शोध करना पड़ता है। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में दुनिया के तमाम भाषाओं से लोकप्रिय शब्दों को शामिल किया जाता है।

वहीं पहले भी कई भारतीय शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख हैं- अच्छा, अन्ना, गुलाब जामुन, मिर्च मसाला, गोश्त, कीमा इत्यादि। बता दें कि  इस डिक्शनरी ऐसे शब्दों को शामिल किया जाता है जो कि बेहद लोकप्रियता बटोर रहे हो या पिर जिनका अनुवाद करना मुश्किल होता हो।