होली पर भी सियासी दांव पेंच चलाएंगे राजनितिक दलों के नेता

खबरें अभी तक: चुनाव के मद्देनजर होली के रंग विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में अलग ही खिलने वाले है। होली को लेकर सभी पार्टीयों ने खास तैयारियां भी की हैं। नेता भी अपने-अपने गढ़ में समर्थकों के बीच रंगों के साथ सियासी दांव भी खेलेंगे।

आपको बता दें कि होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में होंगे। जहां वह परंपरागत होली की यात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह रथ पर सवार होने वाले है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ में होली मनायेंगे। जबकि सपा के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होली के अवसर पर सैफई में होंगे और कार्यकर्ताओं के साथ परंपरागत फूलों की होली खेलेंगे।

भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के मुख्यालयों पर भी होली की खास तैयारियां हैं। दलों के प्रमुख नेता अपने-अपने गढ में पहुंच चुके हैं। नेता होली के दिन कार्यकर्ताओं के बीच रंग जमायेंगे। चुनाव के दौरान होली को लेकर खासा उत्साह व तैयारियां देखी जा रही हैं।