इरफान खान देर शाम मुंबई के एक स्टूडियो में हुए स्पॉट

खबरें अभी तक: बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान ख़ान शुक्रवार देर शाम मुंबई के एक स्टूडियो में देखे गए। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं। जिनमें काफी दिनों बाद उनके चेहरे की एक झलक देखी जा सकती है। जो कि उनके फैंस के लिए एक सुखदायी बात है।

जैसा सभी जानते है कि इरफ़ान काफी समय से विदेश में अपना इलाज़ करा रहे थे। हाल में वो मुंबई में हैं। जैसा कि आप जानते हैं इरफ़ान की बीमारी के बारे में सुनकर पूरा देश सदमें में आ गया था। इरफ़ान लगातार सोशल मीडिया के जरिये फैंस तक अपनी बात पहुंचाते रहते है। बीमारी के दौरान ही इरफ़ान की कुछे एक फ़िल्में भी रिलीज़ हुई है।फैंस उन्हें जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेक़रार नजर आ रहे हैं। इतना ही नही बल्कि फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं।