इथोपिया प्लेन क्रैश में भारतीय परिवार के 6 सदस्यों की मौत

ख़बरे अभी तक। इथोपिया के अदिस अबाबा से नैरोबी जा रही इथोपियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट दुर्भाग्यवश कैश हो गई। इस दुर्घटना में एक भारतीय परिवार के 6 सदस्यों की भी मौत हो गई।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मृतकों में एक यूएनडीपी की सलाहकार शिखा गर्ग भी हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रविवार को इथोपियासे उड़ान भरने के 6 मिनट में ही प्लेन क्रैश हो गया था। इससे पहले 4 भारतीयों की मौत की सूचना विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दी थी।