कलंक फिल्म: आलिया का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज दुल्हन के लिबाज में लग रही stunning

खबरें अभी तक: इंटरनेशनल वुमेंस डे के इस अवसर पर कलंक फिल्म की लीड आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी। ये फिल्म निरंतर अपने पोस्टर्स की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।पोस्टर में आलिया दुल्हन के लिबाज में नजर आ रही है। आलिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।रूप बनकर आईं आलिया के अलावा आज माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा के लुक भी शेयर किए जाने है।

अबतक इस फिल्म के जितने भी लुक सामने आए हैं वे काफी अलग हैं। जिसको लेकर दर्शकों के बीच बेहद उत्सुकता देखने को मिल रही हैइस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू जैसे सितारे हैं। फिल्म में माधुरी और संजय दत्त करीब 21 साल बाद साथ नजर आएंगे। आखिरी बार दोनों साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘महानता’ में साथ नजर आए थे। इस रोल के लिए पहली पसंद श्रीदेवी थीं। लेकिन उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया। ये फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है।