अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में सीएम जयराम ठाकुर के ठुमके

खबरें अभी तक: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। महोत्सव की पहली शाम पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल के हिंदी और पंजाबी गानों से हुआ। जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। साथ ही महोत्सव में हिमाचली लोक गायक इंद्रजीत सिंह व स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।

महोत्सव की पहली शाम में मुख्य अतिथि सीएम जयराम ठाकुर मौजुद रहे। महोत्सव की शाम का आगाज सूरज मणि की शहनाई से हुआ। जुबिन ने मंच पर आते ही एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति दी। गायक ने हिंदी और पंजाबी हिट गानों की झड़ी लगा दी। इससे पहले हिमाचली गायक इंद्रजीत ने भी पहाड़ी गानों पर दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधायक जवाहर लाल ठाकुर और हीरालाल ने इंद्रजीत के के गानों पर खूब नाटी डाली।

इससे पहले हिमाचली गायक गीता भारद्वाज ने भी हिंदी और पहाड़ी गानों पर दर्शकों का खूब मन बहलाया। उनके गानों पर भी दर्शक झूमते नजर आए। पहले सांस्कृतिक संध्या में कई म्यूजिकल ग्रुप और स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।