हरियाणा: बीजेपी ने निकाली बाइक रैली,टोहाना में सुभाष बराला ने की शिरकत

ख़बरें अभी तक: भाजपा पूरे देश में 2 मार्च को बाइक रैली निकाल कर विजय अभियान का आगाज कर रही है। इसी के चलते पूरे हरियाणा में भी बाइक रैली निकाली गई। टोहाना की विजय संकल्प रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की। रैली में टोहाना विधानसभा के सभी गांव व शहर से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में भागेदारी करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए इस तरह का आयोजन प्रदेश व देश स्तर पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी जगह पर भाजपा विधायक व सांसद इसमे भागेदारी कर रहे है। उनके नेतृत्व में बाइक रैली अनाज मंडी टोहाना से शुरू होकर कैंची चौक, जमालपुर, चुहड़पुर, जाखल, कुलां, लहरियां, इंदाछुई, डांगरा होते हुए कन्हेड़ी पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह  में है। इसके साथ ही उन्होंने देश के गौरव विंग कमांडर अभिनन्दन के साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व हैं।