पाकिस्तान का दावा भारतीय विमानों ने पार की सीमा, बरसाए बम

ख़बरें अभी तक। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है। इस बीच पिछले कई घंटों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पूरी रात पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए। भारत इसका माकूल जवाब दे रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह आरोप पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लगाया। हालांकि, पाकिस्तानी सेना के इस आरोप पर भारतीय सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भारतीय वायुसेना ने आतंकी शिविरों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए जिसमें जैश के आतंकी ठिकानों सहित टेरर लॉन्च पैड भी तबाह कर दिये। बता दें, इससे पहले पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह आरोप पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लगाया।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है, लेकिन पाकिस्तान वायु सेना द्वारा तुरंत कार्रवाई के बाद भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लौट गई।’