हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संगठन का काम देखेंगे

ख़बरें अभी तक।। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले यादव मुख्यमंत्री के ओएसडी पद पर भी रहे थे। बताया जा रहा है कि जवाहर यादव संगठन के लिए काम करते रहेंगे। उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रचार एवम संपर्क प्रमुख भी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सौंपी गई अपनी इस जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए उन्होंने चेयरमैन का पद छोड़ा है।

जवाहर यादव 2008 से 10 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे, 2013 में जवाहर यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई और 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार में भी मुख्यमंत्री के ओ एस डी के रूप में कार्य किया वर्तमान में जवाहर यादव हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे उनके तीन वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के बाद उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।