मैं आ रही हूं लखनऊ, आओ मिलकर करें नई राजनिति, प्रियंका गांधी ने ऑडियो किया जारी

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यूपी में रोड़ शो करेगी। प्रियंका कांग्रेस की महाचिव बनने के बाद पहली बार मिशन यूपी पर जा रही है। इस रोड़ शो से यूपी में चुनाव के अगाज के दौरान प्रियंका के साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में ही रुकेंगे।

बता दें कि प्रियंका गांधी 42 लोकसभा इलाकों के लोगों से मिलेंगी। कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रियंका नेता के रुप में यूपी आएंगी। पश्चिमी यूपी प्रभारी बनने के बाद ज्योतिरादित्य भी पहली बार यूपी आएंगे। दोनों नेता 4 दिन तक यूपी में रुकेंगे साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी के यूपी दौरे से पहले उन्होंने एक ऑडियो जारी किया है इस ऑडियो की शुरुआत में प्रियंका ने अपील करते हुए लोगों से कहा ‘नमस्कार’ मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं। मैं कल लखनऊ आ रही हूं, आओ मिलकर करें नई राजनीति की शुरुआत। एक ऐसी राजनीति जिसमें आप सबकी भागीदारी हो। जिसमें मेरे युवा दोस्त, मेरी बहनें और सबसे बढ़कर हर कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनी जा सके।

आओ मेरे साथ मिलकर एक नई राजनीति और एक नए भविष्य के लिए काम करें। प्रियंका गांधी,राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के यूपी दौरे को लेकर के कार्यकर्ताओं में जोश भरा है और कार्यकताओं द्वारा जोरों शोरों से स्वागत की तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ कांग्रेस ऑफिस तक बैनर पोस्टर लगाए गए है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी का काफिला शहर के तीन दर्जन इलाकों से होकर गुजरेगा।