INLD- BSP गठबंधन टूटने पर विधायक गीता भुक्कल का बयान, कहगा इनेलो से चतो जनता ने ही तोड़ लिया है गठबंधन

खबरें अभी तक। झज्जर की विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने इनेलो और बसपा गठबंधन के टूटने पर तीखी प्रतिकि्रया दी है। उनका कहना है कि इनेलो से तो जनता ने ही गठबंधन तोड़ लिया है। इनेलो से पहले जेजेपी निकली और अब बसपा ने भी किनारा कर लिया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इनेलो पतन के कगार पर पहुंच चुकी है।

गीता भुक्कल रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने इस मौके पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा झज्जर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अब तक सरकार कांग्रेस सरकार के दौरान धरातल पर लाए गए विकास कार्यों का ही फीता काटने का काम कर रहे हैं। उनका अपना कोई नया काम प्रदेश में नहीं है। गीता भुक्कल ने कहा कि झज्जर में जेएलएन में डूबने से कितनी मौते हो रही हैं। मगर आज तक सरकार ने इसको रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं।