किन्नौर के बारंग में ग्लेशियर गिरने से सेब के बाग हुए तबाह

ख़बरें अभी तक। किन्नौर ज़िला के बारंग में ग्लेशियर गिरने से सेब बाग इस कि चपेट में आ गए। इस घटना में करीब तीस लाख का प्रारम्भिक नुकसान आंका जा रहा है। हालांकि नुकसानी वाले स्थान पर विकट परिस्थितियों के कारण पहुँचना मुश्किल बताया जा रहा है।

जानकारी के आसार जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा खण्ड के तहत बारंग ग़ांव के पहाड़ो से ग्लेशियर  गिरने से सेब के बागीचों में तबाही मचा दी है। बारंग गाँव के शार्मी नामक स्थान में लोगो के सेब  बगीचों में लाखों रुपयो के सेब के उत्पादन होते थे। लेकिन ग्लेशियर ने लोगो के बगीचों को  नष्ट कर दिया।

उपप्रधान बारंग चंद्रपाल नेगी ने बताया कि बारंग के शार्मी में दो परिवार के बगीचों को ग्लेशियर ने तबाह किया है। जिसमे इन दोनों परिवार के लगभग 30 लाख के नुकसान का अनुमान है। उस स्थान पर जाना मुश्किल है। वर्तमान में सम्भव नही है। क्योंकि ग्लेशियर के कारण वहां जाना खतरे से खाली है।