सिरमौर में 24 घंटे से लगातार हिमपात जारी, जन जीवन अस्त व्यस्त

ख़बरें अभी तक। जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र मे पिछले लगभग 24 घंटो के हिमपात व वर्षा के कारण पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां कल सुबह से उचाई वाले स्थानों मे हिमपात व निचले क्षेत्र मे लगातार बारिश हो रही है।

वहीं रात को हिमपात निचले क्षैत्र तक पंहुच गया यहा क्षैत्र मे फरवरी महीने मे लगभग दस सालो के बाद हिमपात हुआ है। जो किसानों व बागवानों के लिए संजीवनी से कम नही है। मगर यहां आम जनता के लिए यह मौसम परेशानी लेकर आया है।

क्षेत्र के रासू मांदर ,परगैल व पझौता क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों में पिछले लगभग 24 घंटो से विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी है। राजगढ हाब्बन मानवा ,राजगढ नौहराधार हरिपुर धार सडके बंद पडी है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।