मंडी में टूटा कई साल का रिकार्ड 10 साल बाद हुआ हिमपात

ख़बरें अभी तक। मंडी और सुंदरनगर में कई सालों के बाद बर्फ के फाहे गिरे हैं। बर्फबारी होने से लोग इतनी ठंड में बाहर बर्फ में खेलते नजर आए। सुंदरनगर में 30 दिसम्बर 1990 के बाद बर्फबारी हुई है।

बता दें कि प्रदेश में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं अब मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं मंडी में भी कई वर्षों का रिकार्ड टूटा है। शहर में गुरुवार रात को बर्फ के फाहे गिरे। बर्फबारी से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। लोग ठंड के बावजूद घरों से बाहर निकल कर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में गुरुवार को दिन भर बारिश रही, जिस कारण ठंड अधिक बढ़ गई है। वहीं अब बर्फबारी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।