लखनऊ में रोड शो से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी

ख़बरें अभी तक। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी 11 फरवरी को लखनऊ में रोड शो से आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। वहीं विदेश से लौटने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास तुगलक रोड पर मुलाकात की।

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का दौरा करने जा रही हैं. इसकी शुरुआत लखनऊ से होगी। वे महासचिव बनने के बाद पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ जाएंगी। इसी दिन प्रियंका लखनऊ मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा वे लखनऊ में रोड शो करके 2019 लोक सभा चुनाव का आगाज करेंगी। हालांकि अभी प्रियंका के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि पहले प्रियंका गांधी को 10 फरवरी को लखनऊ जाना था। लेकिन अब 11 फरवरी का कार्यक्रम तय किया गया है।