कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई शिल्पा शिंदे

ख़बरें अभी तक: टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से चर्चा में आईं शिल्‍पा शिंदे ने राजनीति में एंट्री कर ली है। राजनीति के मैदान में उतरने के लिए उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है। जिसके बाद वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शिल्‍पा को सोशल मीडिया पर उन्‍हीं के अंदाज में सलाह दी जा रही है। फैंस कमेंट कर रहे हैं- भाभी जी इस बार गलत पकड़े हैं…!

शिल्पा को अंगूरी भाभी के किरदार में लोगों ने बहुत पंसद किया था, लेकिन सीरियल के प्रोड्यूसर से विवाद के चलते उन्होने ये सीरियल छोड़ दिया था। शिल्पा का एक्टिंग करियर काफी अच्छा रहा। अब उनका राजनीतिक करियर कैसा रहेगा ये देखना अभी बाकी है।