अन्ना का अनशन खत्म, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ करीब पांच घंटे तक चली बातचीत के बाद लिया फैसला

ख़बरें अभी तक: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपना सात दिन अनशन समाप्त कर लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ लगभग पांच घंटे तक चली बैठक के बाद उन्होने ये फैसला लिया। अन्ना ने लोकपाल एवं लोकायुक्तों की नियुक्ति के मुद्दे पर बीते 30 जनवरी को अनशन शुरू किया था।

अनशन तोडनें के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के अशवासन के बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया है और वो मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत से संतुष्ट है। उन्होंने फडणवीस, केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे और राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरिश महाजन के साथ बातचीत की। अन्ना ने ये भी कहा कि अगर सरकार अपने आशवासन पर खरी नही उतरती है तो वो अपना पद्म भूषण सम्मान लौटा देंगे।