हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने मोदी रथ से फूंका चुनावी शंखनाद

ख़बरें अभी तक। भाजपा ने मोदी रथ से फूंका चुनावी शंखनाद, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत के मन की बात रथ रवाना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया रथ रवाना, रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में गिनायेगा मोदी सरकार की उपलब्धियां, रथ में रखी सुझाव पेटी में लोग दाल सकते है अपने सुझाव।

मिशन 2019 के लिए भाजपा ने कमर कसते हुए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। भाजपा ने लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत के मन की बात मोदी के साथ रथ शुरू किया है। ऊना से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जहाँ हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएगा वहीँ रथ में एक सुझाव पेटी रखी गई जिसमें आने वाले सुझावों को भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

भाजपा ने अब की बार, 400 के पार मिशन को लेकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। भाजपा अपने मिशन को कामयाब करने के लिए विभिन्न अभियान और कार्यक्रम चला रही है। अब भाजपा ने देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से 163 सीटों के लिए भारत के मन की बात, मोदी के साथ प्रचार प्रसार रथ रवाना किये है। इनमें से हिमाचल प्रदेश के शिमला और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्रों में भी रोजाना हर विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ दौड़ते नजर आएंगे।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आये मोदी रथ को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना से झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार-प्रसार रथ हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में 4 अप्रैल तक हर विधानसभा क्षेत्र में घूमकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेगा। वहीँ इस रथ में एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है। जिसमें लोग पीएम मोदी तक अपने सुझाव भेज सकते है। लोगों के सुझावों को आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किया जायेगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि मार्च में हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सुझाव पेटी रखकर लोगो के सुझाव लिए जायेंगे। सत्ती ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य इस सुझाव पेटियों के माध्यम से देश के 10 करोड़ो लोगों के सुझाव लेने का लक्ष्य रखा गया है।