सरकार देगी कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत, हटाने का नोटिस हुआ था जारी

ख़बरें अभी तक हरियाणा में हजारों कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों को हटाने की बजाय एडजस्ट करने के आदेश दिये हैं। इन कच्चे कर्मचारियों की नौकरियों पर पक्की भर्ती होने के बाद तलवार लटक रही थी लेकिन अब सरकार की तऱफ से चुनावी साल में इन कर्मचारियों को अलग-अलग विभागों में जरुरत के हिसाब से एडजस्ट करने के आदेश दिये गए हैं।

हरियाणा में अलग-अलग विभागों, मंडलों, बोर्डों और निगमों में लगे करीब 15 हजार कच्चे कर्मचारियों को हटाने की बजाय दूसरे महकमों में रिक्त पड़े पदों पर ही एडजस्ट किया जाएगा।

हरियाणा में 18 हजार से ज्यादा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती पूरी हो गई है जिससे विभागों में काफी पदों पर नवनचयित युवाओं ने नौकरी ज्वाइन कर ली है, लेकिन तकनीकी पदों पर अभी नये भर्ती किये गए कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है वहीं ज्यादा पढ़े लिखे युवाओं को भी विभागों में एडजस्ट होने में दिक्कत आ रही है। हालांकि अब पुराने कच्चे कर्मचारियों से इन कामों को संभाला जा सकता है।

वहीं सरकार ने ग्रुप डी की भर्ती के बाद निकाले गए कर्मचारियों को भी पुनर्नियुक्ति देने की तैयारी कर ली है। अलग-अलग विभागों में ग्रुप डी के कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद कच्चे कर्मचारियों को नोटिस थमा दिया गया था, लेकिन अब इन कर्मचारियों भी राहत मिलती दिखाई दे रही है।