अरविंद केजरीवाल ने कहा मोदी-शाह की जोड़ी लोकतंत्र के लिए खतरनाक

ख़बरें अभी तक। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र के लिए पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी ने पांच सालों में कुछ नहीं किया है,देश को बर्बाद कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 70 सालों में इतनी स्थिति खराब नहीं थी जितनी भाजपा की सरकार ने पांच सालों में कर दी है। केजरीवाल ने कहा कि  2019 के चुनाव में अगर ये सरकार दोबारा आ गई तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री ने मुस्तफाबाद में एक दर्जन अनधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों को शुरू करने के दौरान लोगों से कहीं।

उन्होंने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के बारे में कहा कि हमारी सरकार ने लगातार विकास कार्यों पर अच्छा काम कर रही है। सस्ती बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्रों में सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के प्रयासों से दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की चर्चा सिर्फ दिल्ली में नहीं, बल्कि विदेशों में भी  की जा रही है। वहीं मंत्री सतेंद्र जैन ने लोगों से अपील कि, इस बार दिल्ली में सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के सांसदों को जीता दो सारे काम हो जाएंगे।