ठंड से ठिठुरा दिल्ली-एनसीआर, ठंड ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड

खबरें अभी तक। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सात साल का सबसे ठंडा दिन रहा है। तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज कि गई है। 2 फरवरी को सात सालों में सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 17.9 व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को घना कोहरा रहने और चार फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

बता दें कि राजधानी में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद बादल छंटे और धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक ठंड रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।